फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

shimla News: छह शेफ ने 451 किस्म के सिड्डू तैयार कर बनाया रिकॉर्ड

Tue, 19 Mar 2024 09:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

 हिमाचल टूरिज्म हिम आंचल शेफ एसोसिएशन ने 451 किस्म के सिड्डू बनाए हैं। हिमाचल में पहली बार इतनी किस्म के सिड्डू बनाकर रिकॉर्ड दर्ज किया है।
विज्ञापन
451 किस्म के सिड्डू तैयार कर बनाया रिकॉर्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचली व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल टूरिज्म हिम आंचल शेफ एसोसिएशन ने 451 किस्म के सिड्डू बनाए हैं। हिमाचल में पहली बार इतनी किस्म के सिड्डू बनाकर रिकॉर्ड दर्ज किया है। राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में मंगलवार को चल रही प्रतियोगिता में एसोसिएशन के छह शेफ ने ये सिड्डू तैयार कर प्रदर्शित किए। सुबह चार बजे से छह शेफ ने सिड्डू बनाने की प्रक्रिया शुरू की थी। दोपहर एक बजे इन्हें प्रदर्शित किया गया। छह शेफ ने 451 किस्म के सिड्डू तैयार किए। उन्होंने हर किस्म के तीन सिड्डू बनाए हैं। यहां कुल 1300 सिड्डू बनाए गए।

विज्ञापन


अब इन्हें लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करवाने के लिए भेजा जाएगा। इस दौरान शिमला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन नेगी, एडीएम ज्योति राणा और पर्यटन विभाग निदेशक राजीव कुमार ने सिड्डू का स्वाद चखा। हिम आंचल शेफ एसोसिएशन के अध्यक्ष नंद लाल ने बताया कि हिमाचल व्यंजन को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल में पहली बार 451 किस्म के सिड्डू तैयार कर रिकॉर्ड बनाया गया है। एक महीने इस रिकॉर्ड की तैयारी चली हुई थी। एसोसिएशन के छह शेफ ने इन्हें तैयार किया है। अब इसे लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करवाने के लिए भेजा जाएगा।

मीठे, नमकीन तैयार किए 451 किस्म के सिड्डू
एसोसिएशन के छह शेफ ने मीठे, नमकीन 451 किस्म के सिड्डू को तैयार किए हैं। इन्हें ड्राई फ्रूट्स, सब्जियों, मोटा अनाज, दालें, मिठाइयों, चॉकलेट, गुच्छी, देसी शक्कर, ड्राइनट्स से बनाया गया है। इसके साथ ही कई सिड्डू बाहरी राज्यों गुजरात, महाराष्ट्र के व्यंजन कचौरी, थिपेला से भी तैयार किए गए हैं।

विज्ञापन

बच्चों ने दिखाई पाक कला
हिमाचल टूरिज्म हिम आंचल शेफ एसोसिएशन ने मंगलवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में हिमाचल कल्नरी चैलेंज और शिखर सम्मेलन का आयोजन किया। पर्यटन विभाग के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार ने बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाहरी राज्यों गुजरात, अहमदाबाद, पंजाब से आए शेफ ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस दौरान चिल्ड्रन शेफ, स्टूडेंट शेफ और प्रोफेशनल शेफ वर्गों में स्पर्धा हुई, जिसमें प्रदेश और बाहरी राज्यों से 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। चिल्ड्रन शेफ स्पर्धा में 16 साल से कम आयु वर्ग के बच्चों ने भाग लिया। सात बच्चों ने पाक कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान एडवर्ट स्कूल के मनन ने गाजर और दूध से कैरेड कप केक डिश बनाई, रिशान वासुदेवा ने चार्ट और चीज, ह्दय ने पनीर टिक्का, अभ्यूदय चौहान ने चॉकलेट, आरव रतन ने मूली का खट्टा और मीठे चावल, ताराहॉल स्कूल से आहाना ने चिकन टिक्का डिश बनाई।
विज्ञापन

साथ ही गुजरात से श्लोक ने इस स्पर्धा में भाग लिया। श्लोक ने यूनिक केक ढोकला बनाया। इसे चावल, उड़द, चने, मूंग की दाल से तैयार किया गया है। बुधवार को वुमन शेफ वर्ग में प्रतियोगिता होगी। इसमें घरेलू पकवान बनाने वाली महिलाएं भाग लेंगी। इसके बाद अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को एनुअल अवाॅर्ड, बेस्ट रेस्तरां अवॉर्ड, बेस्ट कैफे अवॉर्ड, बेस्ट बार अवॉर्ड, बेस्ट बेकरी और बेस्ट स्वीट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। हिम आंचल शेफ एसोसिएशन के अध्यक्ष नंद लाल शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छिपे हुए हिमाचली व्यंजनों, फसलों, संस्कृति की खोज में घरेलू रसोइयों गृहिणियों, पेशेवर रसोइयों को एक साथ लाना, राज्य की महिलाओं के लिए अपने मनोबल को बढ़ावा देने और एक उद्यमी, आत्मनिर्भरता के रूम में सामने आने के लिए एक मंच स्थापित करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें