फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjauli College: सेंटर ऑफ एक्सिलेंस संजौली कॉलेज की मेरिट लिस्ट जारी, देखें कटऑफ

Sat, 06 Aug 2022 06:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

संजौली कॉलेज में बीए सामान्य श्रेणी के लिए 84.40 फीसदी मेरिट गई है। एससी वर्ग की 81.4 फीसदी, एसटी के लिए 71.80 कट आफ रही है।
विज्ञापन
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज संजौली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस संजौली कॉलेज ने स्नातक डिग्री कोर्स के प्रथम वर्ष की सत्र 2022-23 की पहली प्रवेश मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। कॉलेज ने हर कोर्स की कटऑफ मेरिट भी जारी की है। संजौली कॉलेज में बीए सामान्य श्रेणी के लिए 84.40 फीसदी कटऑफ गई है। वहीं नॉन मेडिकल में सामान्य वर्ग की कटऑफ 86.2 फीसदी है। 

विज्ञापन


मेरिट लिस्ट जारी करते ही छात्रों की ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, यह 10 अगस्त तक चलेगी। काउंसलिंग की पूरी की जा रही प्रक्रिया के साथ ही छात्रों को मैसेज भेजकर फीस जमा करवाने का 10 अगस्त तक समय दिया जाएगा। इस दौरान अगर सीटें खाली रहीं तो दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी। 

कॉलेज प्राचार्य डा. सीबी मेहता ने कहा कि प्रवेश मेरिट में शामिल छात्रों को उनके दिए गए नंबर के माध्यम से मैसेज भी भेजे गए हैं। कॉलेज की वेबसाइट पर कटऑफ और मेरिट उपलब्ध करवा दी गई है। 
विज्ञापन


किस कोर्स में कितने फीसदी कटऑफ
संजौली कॉलेज में बीए सामान्य श्रेणी के लिए 84.40 फीसदी मेरिट गई है। एससी वर्ग की 81.4 फीसदी, एसटी के लिए 71.80 कट आफ रही है। बीएससी मेडिकल में सामान्य वर्ग के लिए 84.60, एससी 77.40, एसटी 78.40 फीसदी, नॉन मेडिकल में सामान्य वर्ग की 86.2, एससी 79.20, एसटी 73.40 फीसदी कटऑफ रही है।

बीकॉम की सामान्य वर्ग की कटऑफ 87.8 फीसदी, एससी 86.2, एसटी 74.2 फीसदी, बीसीए सामान्य श्रेणी की 89.2, एससी 82.60, एसटी 81.6 फीसदी, बीबीए कोर्स में सामान्य श्रेणी की 88.20, एससी 80.2 फीसदी, एसटी 82.80 फीसदी कटऑफ रही है।

इसके अलावा कॉलेज के बी वॉक होटल एंड टूरिज्म में सामान्य वर्ग की कटऑफ 74.4, एससी 72.00 और एसटी 78.2 जबकि बी वॉक रिटेल मैनेजमेंट की सामान्य वर्ग की कटऑफ 56.6, एससी की 53.4 और एसटी की 50 फीसदी कटऑफ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें