फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रामपुर पुलिस के जवान ने महिला को सतलुज नदी में डूबने से बचाकर दिया नया जीवन

Wed, 01 Apr 2026 01:23 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

रामपुर थाना पुलिस के जवान ने सतलुज में कूदी महिला को बाहर निकाल लिया। छलांग लगाने वाली 44 वर्षीय महिला कुल्लू के निरमंड की है। 
विज्ञापन
पुलिस जवान महिला को को बचाकर ले जाते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर में पुलिस के एक जवान ने सतलुज नदी में कूदी महिला को बचाकर नया जीवन दान दिया है। मंगलवार को दोपहर बाद रामपुर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला वजीर बावड़ी पुल से सतलुज नदी में छलांग लगाने का प्रयास कर रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी टीम के साथ तुरंत मौके के लिए रवाना हुए। पुलिस की टीम के पहुंचने के साथ ही उस महिला ने नदी में छलांग लगा दी।

विज्ञापन


मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मियों ने बिना समय गंवाए बचाव का कार्य शुरू किया। पुलिस की टीम के एक पुलिस कर्मी आरक्षी सतपाल ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए स्वयं सतलुज नदी में छलांग लगाई और महिला को बाहर निकाल लिया, जबकि अन्य कर्मियों ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया। छलांग लगाने वाली 44 वर्षीय महिला कुल्लू के निरमंड की है। महिला को तत्काल खनेरी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। महिला को परिजनों को सौंप दिया गया है।

बता दें कि वजीर बावड़ी पुल सुसाइड प्वाइंट बन गया है। हाल ही में फाग मेले के दौरान एक लड़की भी इस पुल से छलांग लगाई थी। उसका शव नदी से पांच दिन बाद मिला था। उससे पहले भी एक लड़की ने इसी पुल से छलांग लगाई थी। उसकी जान भी मौके पर मौजूद लोगों ने बचा ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें