फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MC Shimla Budget: राजधानी में खुलेंगे वेलनेस और सर्विलेंस सेंटर, अप्रैल से रोज पानी, एप में मिलेगी सारी सेवाएं

Fri, 20 Feb 2026 03:36 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 राजधानी में कांग्रेस शासित नगर निगम का तीसरा वार्षिक बजट शुक्रवार को पेश किया गया। महापौर सुरेंद्र चौहान और उप महापौर उमा कौशल ने बचत भवन में बजट पेश किया। 
विज्ञापन
बजट पेश करने पहुंचे मेयर सुरेंद्र चौहान व अन्य। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी में कांग्रेस शासित नगर निगम का तीसरा वार्षिक बजट शुक्रवार को पेश किया गया। महापौर सुरेंद्र चौहान और उप महापौर उमा कौशल ने बचत भवन में बजट पेश किया। बजट में शहरवासियों को राहत देने वाली कई बड़ी घोषणाओं का पिटारा खोला गया। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कच्चीघाटी में 66 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले वेलनेस सेंटर के तौर पर पहली सबसे बड़ी घोषणा की। 87 बीघा जमीन पर एशियन डेवलपमेंट बैंक की मदद से यह वेलनेस सेंटर तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन



यह सेंटर वरिष्ठ नागरिकों, स्थानीय लोगों, पर्यटकों के लिए निवारक स्वास्थ्य, वेलनेस और पुनर्वास सेवाएं प्रदान करेगा। अप्रैल से शहरवासियों को रोजाना पानी मिलेगा। महापौर ने कहा कि 31 मार्च से पहले सतलुज का पानी शिमला पहुंच जाएगा। ऐसे में अब रोज पानी का सपना पूरा होने वाला है। शहरवासियों को मोबाइल एप के जरिये नगर निगम की कई सेवाएं उपलब्ध होंगी। इसके लिए निगम एप तैयार करेगा। इसमें प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, चालक के अलावा लोग टिफिन सर्विस की सेवा भी ले सकेंगे। पार्किंग की बुकिंग और शुल्क भुगतान के लिए भी मोबाइल एप तैयार होगा। शहर में ऐतिहासिक स्थानों के लिए ई कार्ट चलाए जाएंगे। महापौर ने कुल 688.02 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।

बालूगंज में खुलेगा देश का दूसरा सविलेंस यूनिट
शहर के बालूगंज में मेट्रोपोलिटिन सर्विलेंस सेंटर यानि यूनिट खुलेगा। अगले दो महीने के भीतर इसे खोलने की तैयारी है। बीमारियों खासकर महामारी के समय यह बेहद मददगार होगा। 1.53 करोड़ रुपये की लागत से इसे तैयार किया जा रहा है। यह देश का दूसरा और उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में खुलने वाला पहला सेंटर होगा।

शहर में बनेगा हिमदर्शन, लगेंगे सात अजूबे
शहर के रिवोली रोड पर हिमदर्शन बनाया जाएगा। इसमें हिमाचल के सभी ऐतिहासिक स्थान दर्शाए जाएंगे। इसके लिए बनने वाले वंडर पार्क के लिए जमीन अधिग्रहण का काम चल रहा है। शहर में सात वंडर यानि सात अजूबे स्थापित किए जाएंगे। कबाड़ से बने ये अजूबे अगले दो महीने के भीतर स्थापित किए जाएंगे।
 
विज्ञापन

बॉन्ड बेचेगा निगम, तैयार होंगे फ्लैट
नगर निगम पहली बार 200 करोड़ रुपये के बॉन्ड बेचकर आवासीय फ्लैट तैयार करेगा। यह पहली बार है जब निगम बॉन्ड बेचकर किसी योजना को शुरू करेगा। कच्चीघाटी में इसके लिए जगह चिह्नित की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें