फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जाखू के रीच माउंट एरिया में गिरा देवदार का हरा पेड़, दो गाड़ियों को नुकसान

Sun, 16 Feb 2025 11:35 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

राजधानी शिमला में एक देवदार का हरा पेड़ ढहने से सड़क किनारे खड़ी दो गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन
गाड़ियों पर गिरा पेड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के जाखू वार्ड के तहत आने वाले रिचमाउंट क्षेत्र में रविवार सुबह अचानक देवदार का एक हरा पेड़ सड़क पर ढह गया। इससे सड़क किनारे खड़ी दो कारों को नुकसान पहुंचा है। गनीमत यह रही कि इससे किसी को चोटें नहीं लगी। स्थानीय पार्षद अतुल गौतम के अनुसार रविवार तड़के सुबह यह पेड़ सड़क पर ढह गया। रविवार के चलते यहां कम ही गाड़ियां थी। लेकिन इसकी शाखाएं दो कारों पर गिर गई जिससे एक का शीशा और बोनट टूट गया जबकि दूसरी कार के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को काटकर सड़क से हटाया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें