फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राजधानी शिमला में जल्द तैयार होंगे साइकिल ट्रैक, युवाओं को फिट और नशे से बचाने के लिए पहल

विज्ञापन
साइकिल ट्रैक - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
राजधानी में जल्द ही युवाओं के लिए साइकिल ट्रैक तैयार होंगे। इसके लिए नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान अगले हफ्ते अधिकारियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं। महापौर का कहना है कि जाखू संजौली और ग्लैन में सबसे पहले साइकिल ट्रैक तैयार हो सकते हैं। इसके लिए जल्द ही धरातल पर काम दिखने लगेगा। कहा कि शहर के युवाओं को नशे से बचाने और फिट रखने के लिए नगर निगम साइकिल ट्रैक विकसित करने जा रहा है। राजधानी में नशे के खिलाफ चल रही नगर निगम की मुहिम के बारे में राज्यपाल से भी उनकी चर्चा हुई है। निगम शहर में खेल मैदान तैयार करने पर भी जोर दे रहा है। पार्षदों से वार्डों में खाली पड़ी जमीन पर मैदान बनाने के प्रस्ताव भेजने को कहा है। इन प्रस्तावों पर प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें