फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीवी टीकाकरण के लिए नहीं आ रही बच्चियां, विभाग ने उतारी टीमें

Wed, 08 Apr 2026 11:41 AM IST
Ankesh Dogra आदित्य सोफत, शिमला।

सार

भारत में महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए केंद्र सरकार ने 14 साल की किशोरियों के लिए एचपीवी वैक्सीन अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में अगर शिमला की बात करें तो यहां बच्चियां वैक्सीनेशन (टीकाकरण) के लिए आगे नहीं आ रही हैं। पढे़ं पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) या सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बच्चियां वैक्सीनेशन (टीकाकरण) के लिए आगे नहीं आ रही हैं। इससे विभाग को काफी दिक्कतें आनी शुरू हो गई हैं। सबसे अधिक दिक्कत जिले के चिकित्सा खंड सुन्नी, मतियाना, ननखड़ी, कुमारसैन और कोटखाई में आ रही है। इसे देखते हुए विभाग की ओर से फील्ड में टीमें उतार दी हैं। यह टीमें सूचना, शिक्षा और संपर्क के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रही हैं।

विज्ञापन

अभी तक 871 बच्चियों का टीकाकरण ही हुआ है, जबकि तीन सेशन जिले में हो चुके हैं। हालांकि जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चियों में कम जागरूकता को देखते हुए स्कूलों में कैंप लगाने शुरू कर दिए हैं। विभाग का मानना है कि कई ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चियों ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीका लगवाया है। इन बच्चियों में किसी भी प्रकार के साइड इफेक्ट्स नहीं आए हैं।

जिले में 29 मार्च से सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण शुरू किया है। 14 से 15 साल 90 दिन पूरे कर चुकी बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर के टीकाकरण किया जा रहा है। जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महिलाओं में कैंसर से होने वाली मौत का दूसरा बड़ा कारण बच्चेदानी के मुंह का कैंसर है। सर्वाइकल कैंसर के लगभग 99.7% मामले ऑन्कोजेनिक (उच्च जोखिम वाले) एचपीवी प्रकारों के लगातार संक्रमण के कारण होते हैं। यह टीका बाजार में 4000 से 5000 रुपये में निजी स्तर पर लगाया जाता है, जबकि सरकार की ओर से इसे अस्पतालों में मुफ्त में लगाया जा रहा है। शिमला जिले के 39 कोल्ड चेन में सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित बच्चियों का टीकाकरण किया जा रहा है।

टीकाकरण इसलिए जरूरी
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बच्चियों का टीकाकरण इसलिए जरूरी है ताकि गंभीर समस्या से बचाव किया जा सके। वैक्सीन लग जाती है तो बच्चियाें को काफी फायदा होगा। वैक्सीन की एक्युरेसी भी 83 फीसदी है। वैक्सीन लगाने के साथ ही एंटी बॉडी बनना शुरू हो जाती है।

ये है आंकड़ा
हेल्थ ब्लॉक  वैक्सीन लगा चुकी बच्चियां
चिड़गांव 142
कोटखाई 46
कुमारसैन 43
ननखड़ी  32
नेरवा 166
रामपुर 111
मशोबरा (शिमला शहरी) 173
सुन्नी 11
मतियाना 42
टिक्कर 105
विज्ञापन

सर्वाइकल कैंसर के टीकाकरण को लेकर स्कूलों में बच्चियों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए आशा वर्कर की टीम जागरूक कार्यक्रम में लगी हुई हैं। अभी तक 871 बच्चियों को बचाव के लिए टीका लग चुका है। अगले दिन भी टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। -डॉ. यशपाल रांटा मुख्य चिकित्सा अधिकारी, शिमला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें