फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी, मामले में महिला गिरफ्तार

Mon, 23 Feb 2026 10:04 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने एक महिला आरोपी को चंडीगढ़ के खरड़ से गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
फ्रॉड (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में शिमला पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने चंडीगढ़ के खरड़ से आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बालूगंज शिमला में वर्ष 2025 में मामला सामने आया था। इसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि इसकी बहन भावना को विदेश भेजने के नाम पर झांसा देकर कनाडा का वीजा लगाने के लिए आरोपियों द्वारा उससे लगभग 25 लाख रुपये की राशि की धोखाधड़ी की है।

विज्ञापन


केस दर्ज होने के बाद जांच के दौरान वांछित आरोपियों की तलाश के लिए पंजाब और हरियाणा में आरोपियों की तलाश व उन्हें पकड़ने के लिए पहले भी थाना से पुलिस टीम भेज कर सम्भावित ठिकानों पर दबिश की गई, लेकिन उपरोक्त आरोपी भूमिगत हो गए थे। वह अपने मोबाइल फोन की सिम को लगातार बदल रहे थे और व्हाट्सऐप कॉल का इस्तेमाल कर रहे थे।

वांछित आरोपियों की तलाश के लिए गहन तकनीकी जांच अमल में लाई गई और दिनांक 22 फरवरी को विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने शिवालिक सिटी चंडीगढ़ खरड़ में दबिश देकर एक फ्लैट से आरोपी मंजू कुमारी को गिरफ्तार किया है। इसने पीड़ित को धोखाधड़ी करके उसको झांसे में लेकर उससे फ्रॉड किया। वहीं, मामले में जांच जारी है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलु की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें