फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कृष्णानगर में सिलिंडर चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Tue, 10 Mar 2026 10:22 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

जिला शिमला के कृष्णानगर में चोरी के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है तथा चोरी किए गए गैस सिलेंडरों की बरामदगी के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला पुलिस शिमला के अंतर्गत पुलिस थाना सदर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कृष्णानगर में हुई चोरी के मामले में आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर, शिमला में शिकायतकर्ता पवन कुमार निवासी कृष्णानगर, शिमला ने शिकायत में बताया कि वह दिनांक 05.03.2026 को अपने परिवार सहित माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन के लिए गए थे। 09.03.2026 को घर लौटने पर उन्होंने पाया कि उनके रसोईघर का ताला टूटा था और दरवाजा खुला था। जांच करने पर रसोईघर से दो गैस सिलेंडर चोरी पाए गए।

विज्ञापन


मामले की जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अनिकेत निवासी कृष्णा नगर, शिमला को दिनांक 07.03.2026 को उस क्षेत्र से गैस सिलेंडर उठाकर लालपानी की ओर जाते हुए देखा गया था। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने डाउनडेल, रेलवे पार्किंग और पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान आरोपी अनिकेत को डाउनडेल क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान संतोषजनक उत्तर न देने और मामले में उसकी संलिप्तता पाए जाने पर उसे उक्त मुकदमे में विधि अनुसार गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है तथा चोरी किए गए गैस सिलेंडरों की बरामदगी के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने शिमला आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस हेल्पलाइन पर दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें