फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने लोगों को दिया झटका, डबल सैस और ग्रीन फीस को मंजूरी

Tue, 21 Aug 2018 04:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम शिमला ने राजधानी के लोगों को झटका दे दिया है। शिमला में आने वाले दिनों में बिजली महंगी हो सकती है। नगर निगम ने बिजली पर लगने वाले सैस को दोगुना कर दिया है। महापौर कुसुम सदरेट की अध्यक्षता में हुई वित्त संविदा एवं योजना समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया।

विज्ञापन


अब तक निगम प्रशासन प्रति यूनिट दस पैसे सैस वसूल कर रहा था। अब यह सैस दोगुना यानि 20 पैसे प्रति यूनिट की दर से वसूला जाएगा। बैठक में निगम प्रशासन ने तर्क दिया कि कई सालों से सैस में इजाफा नहीं किया गया है।

वहीं बिजली बोर्ड हर साल दरों में बढ़ोतरी कर रहा है। ऐसे में अब प्रति यूनिट 20 पैसे सैस वसूला जाना चाहिए। एफसीपीसी की मंजूरी के बाद अब इन प्रस्तावों को अंतिम मुहर के लिए मासिक बैठक में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में एंट्री पर देनी होगी फीस, बसों से भी होगी वसूली

बाहरी राज्यों के वाहनों को शहर में एंट्री पर अब ग्रीन फीस चुकानी होगी। दोपहिया वाहनों से पांच सौ रुपये जबकि बाकी वाहनों से 1500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। शहर में आने वाली बाहरी राज्यों की बसों से भी शुल्क वसूला जाएगा। नगर निगम परिवहन विभाग से यह शुल्क वसूलने के लिए बातचीत करेगा।

इसके एवज में परिवहन निगम को भी शेयर दिया जाएगा। ग्रीन फीस मोबाइल ऐप, होटल, पार्किंग और रिज मैदान पर नगर निगम के कैश काउंटर पर जमा की जा सकेगी। हालांकि, अभी फीस वसूली की तारीख तय नहीं की गई है। लेकिन जब से फीस वसूली शुरू होगी उसके तीन माह तक जुर्माना नहीं लगेगा।


यह रहेगी शुल्क की दर
श्रेणी                    शुल्क                    जुर्माना

कार                    200 रुपये            1500 रुपये
बस-ट्रक             300 रुपये            1500 रुपये
दोपहिया वाहन     50 रुपये                500 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें