फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: न्यायमूर्ति इंद्र सिंह मेहता बने राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष, दिल्ली हाईकोर्ट में रहे हैं न्यायाधीश

Wed, 09 Feb 2022 10:53 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

जस्टिस मेहता मूल रूप से किन्नौर जिले की मूरंग तहसील के लिप्पा गांव के निवासी हैं। प्रधान सचिव खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले आरडी नज़ीम ने उनकी नियुक्ति की अधिसूचना देर शाम को जारी की है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति इंद्र सिंह मेहता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यायमूर्ति इंद्र सिंह मेहता को राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी गई है। यह पद जुलाई 2020 से खाली चल रहा था। वह 2014 से अप्रैल 2020 तक दिल्ली हाइकोर्ट के न्यायाधीश रहे हैं। वह दिल्ली हाई कोर्ट से ही सेवानिवृत्त हैं।

विज्ञापन


जस्टिस मेहता मूल रूप से किन्नौर जिले की मूरंग तहसील के लिप्पा गांव के निवासी हैं। प्रधान सचिव खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले आरडी नज़ीम ने उनकी नियुक्ति की अधिसूचना देर शाम को जारी की है। इस बारे में सुप्रीम कोर्ट में भी एक याचिका लंबित है, जिसमें राज्य सरकार को उपभोक्ता अदालतों में अध्यक्ष के पदों को 31 जनवरी 2022 तक भरने के आदेश दिए गए हैं। 30 फरवरी 2022 को अनुपालना रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें