फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी हिमाचल कांग्रेस, जिलों अध्यक्षों से मांगा तीन माह का हिसाब

Fri, 25 Sep 2026 08:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

शिमला में शुक्रवार को हुई प्रदेश कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक पूरी तरह अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर केंद्रित रही। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों से पिछले तीन माह के संगठनात्मक और राजनीतिक कामकाज का ब्योरा लिया। 
विज्ञापन
हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शुक्रवार को हुई प्रदेश कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक पूरी तरह अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर केंद्रित रही। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों से पिछले तीन माह के संगठनात्मक और राजनीतिक कामकाज का ब्योरा लिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सौंपे गए कार्यों की अनुपालना रिपोर्ट भी मांगी गई। बैठक में स्पष्ट किया गया कि चुनाव में करीब एक साल का समय रह गया है। ऐसे में संगठन को जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर तक सक्रिय करने के काम में तेजी लानी होगी।

विज्ञापन

रजनी पाटिल ने जिला अध्यक्षों से सभी कमेटियों का गठन जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि संगठन में जिसे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे हर स्तर पर पूरा करना होगा। जो पदाधिकारी संगठन को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे या बैठकों से लगातार अनुपस्थित रह रहे हैं, उनकी जगह नए और सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे लाने के निर्देश दिए गए। जिला प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित दौरे और बैठकें करने को कहा गया। बैठक में रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, सह प्रभारी चेतन चौहान, विदित चौधरी और संगठन महामंत्री विनोद जिंटा ने जिला प्रभारियों और जिलाध्यक्षों से अलग-अलग बातचीत की।

जिलों और ब्लॉकों की राजनीतिक स्थिति के साथ संगठन की गतिविधियों की जानकारी ली गई। चंदा चोरी और वोट चोरी के मुद्दों पर पार्टी की ओर से किए गए कार्य, छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाने और जिला स्तर पर कांग्रेस कार्यालय बनाने के लिए जमीन तलाशने की स्थिति भी पूछी गई। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी को समीक्षा का प्रमुख एजेंडा रखा गया। बैठक में भरमौर से सिरमौर तक प्रस्तावित हिमाचल जोड़ो यात्रा की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। यात्रा की तारीख, मार्ग और कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जानी है।
विज्ञापन

निर्देशों की अनदेखी पर विनय कुमार सख्त
वहीं, मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर पार्टी के प्रस्तावित आंदोलन की आगामी रणनीति पर भी चर्चा होगी। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी और अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक में इन कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने जिला अध्यक्षों, प्रभारियों और ब्लॉक अध्यक्षों से संगठन के कामकाज की रिपोर्ट समय पर देने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों की अवहेलना स्वीकार नहीं होगी। सभी पदाधिकारियों को अनुशासन और आपसी तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें