फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: डीजीपी अशोक तिवारी बोले- भ्रष्टाचार पर अपनाएं जीरो टॉलरेंस की नीति

Thu, 29 Oct 2026 08:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

प्रदेश पुलिस ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के तहत भ्रष्टाचार की रोकथाम, ईमानदारी और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। 
विज्ञापन
डीजीपी अशोक तिवारी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के तहत भ्रष्टाचार की रोकथाम, ईमानदारी और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने अधिकारियों को पुलिस कार्यप्रणाली में पूरी पारदर्शिता बनाए रखने और निष्पक्षता से जिम्मेदारियां निभाने पर जोर दिया। डीजीपी ने विभाग में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी दैनिक कार्यों में जवाबदेही तय करें और आम लोगों की शिकायतों का निष्पक्ष निपटारा करें। प्रदेशभर में 26 अक्तूबर से एक नवंबर तक यह सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान शपथ ग्रहण और जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए पुलिसकर्मियों व आम जनता को जागरूक किया जा रहा है। डीजीपी ने कहा कि पुलिस ‘सेवा, सुरक्षा और विश्वास’ के ध्येय वाक्य के अनुरूप कार्य करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें