हिमाचल के जिला शिमला की तहसील कोटखाई की एक पंचायत में दसवीं कक्षा की छात्रा शव नग्न हालत में जंगल से बरामद हुआ है। पुलिस की प्राथमिक जांच में हत्या से पहले छात्रा के साथ दुराचार की आशंका जताई जा रही है।
मामले की जांच के लिए घटना स्थल पर पुलिस, फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड को बुलाया गया है। पुलिस ने घटना स्थल को सील कर दिया है।
एक गांव से छात्रा मंगलवार सुबह अपने भाई के साथ स्कूल के लिए निकली थी। स्कूल में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता चल रही थी। भाई स्कूल से घर नहीं लौटा। छात्रा जंगल के रास्ते अकेले घर के लिए निकली थी। पांच जुलाई को छात्रा का पता करने परिजन निकले। लेकिन छात्रा को पता नहीं चला।