हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण अब 13 अक्तूबर (सोमवार) को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में किया जाएगा। यह जानकारी मंत्री एवं वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक आयोजन पहले वीरभद्र की जयंती पर 23 जून को प्रस्तावित था, लेकिन हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा तथा जान-माल की भारी क्षति को देखते हुए ट्रस्ट सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस समारोह को स्थगित करने का निर्णय लिया था।