आईजीएमसी में सुबह के वक्त ड्यूटी देने आ रहे कर्मचारियों को संजौली की तरफ से आगे नहीं आने दिया। इनमें सफाई कर्मचारी, सुरक्षाकर्मी और टेस्ट ट्यूब काउंटर पर सेवाएं देने वाले कर्मी शामिल हैं। कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें अस्पताल जाना है लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं आने दिया।
कमला नेहरू अस्पताल में तैनात कर्मचारियों को कार्ड न होने के कारण परेशान होना पड़ा। सुबह के समय जैसे ही कर्मी यहां से अपने घरों की ओर लौटने लगे तो रास्ते में पुलिस ने रोक लिया। कुछ कर्मचारियों पर पुलिस ने लाठियां भी चला दीं। इससे सबसे ज्यादा परेशानी महिला कर्मचारियों को हुई। कैंटीन बंद होने से तीमारदारों को खाना भी नहीं मिला।
केएनएच कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरवाल ने बताया कि उन्होंने कर्मचारियों की आवाजाही को लेकर प्रशासन से बात की है लेकिन उसकी कोई सुध नहीं ली गई। बताया कि प्रशासन कर्मचारियों की इस समस्या का जल्द समाधान करें।