फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस गांव में बादल फटने से आई बाढ़, पशुओं के बहने की आशंका

Sat, 16 Jun 2018 08:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भावानगर (किन्नौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में बादल फटने की एक और घटना सामने आई है। किन्नौर जिले के भावानगर उपमंडल के दूरदराज गांव काचरंग में शुक्रवार को बादल फटने से भारी नुकसान हुआ।

विज्ञापन


इलाके में करीब दो घंटे तक भारी बारिश हुई। इससे काचरंग गांव के पास बहने वाले नाले में बाढ़ आ गई। इससे लोगों के खेतों के बहने की सूचना है। कुछ पशुओं के भी बाढ़ के पानी में बहने की आशंका है।


 
विज्ञापन

बताया जा रहा है जहां बादल फटा, वहां ग्रामीणों ने पशुओं को घास चरने के लिए छोड़ा था। प्रभावित क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य केवल राम नेगी ने बताया कि गांव में बादल फटने से भारी नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि इलाके में और बादल फटने की आशंका के चलते कई लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए हैं। नेगी ने बताया कि शुक्रवार को बादल फटने से हालांकि जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।
 
लेकिन लोगों की जमीन बहने के साथ कुछ पशुओं के बाढ़ के पानी में बहने की सूचना है।  उधर, एसडीएम घनश्याम दास ने बादल फटने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बादल फटने के बाद लोग सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें