ढली मंडी में सोमवार को चेरी इस सीजन के रिकॉर्ड रेट पर बिकी। ननखड़ी और दांडापानी की चेरी को 700 रुपये प्रतिकिलो तक दाम मिले। ढली मंडी की एएफसी अनूप फ्रूट कंपनी में चेरी की बोली 300 से शुरू हुई और बढ़िया किस्म की चेरी को 700 रुपये तक दाम मिले।
शिमला की ढली मंडी में सोमवार को चेरी इस सीजन के रिकॉर्ड रेट पर बिकी। ननखड़ी और दांडापानी की चेरी को 700 रुपये प्रतिकिलो तक दाम मिले। ढली मंडी की एएफसी अनूप फ्रूट कंपनी में चेरी की बोली 300 से शुरू हुई और बढ़िया किस्म की चेरी को 700 रुपये तक दाम मिले। लकड़ी की पेटी में मंडी लाए गए सेंटा रोजा किस्म के पल्म की 5 किलो की पैकिंग 500 रुपये में बिकी।
विज्ञापन
सोमवार को मंडी में खुमानी की चार किलो की पैकिंग 270 से 300 रुपये तक बिकी। अनूप फ्रूट कंपनी के संचालक अनुपाल चौहान ने बताया कि सीजन की शुरूआत में चेरी और पल्म को बढ़िया रेट मिल रहे हैं। इस साल फसल भी कम है। इससे आने वाले दिनों में भी अच्छे दाम बने रहने की उम्मीद है।