फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला-चंडीगढ़ हेली टैक्सी सेवा शुरू, इतने रुपये देकर 20 मिनट में पूरा होगा सफर

Tue, 05 Jun 2018 09:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी शिमला से चंडीगढ़ जाने और आने की राह आसान हो गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार सुबह शिमला-चंडीगढ़ हेली टैक्सी का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने शिमला के समीप जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे से हरी झंडी दिखाकर हेलीकॉप्टर को रवाना किया। 

विज्ञापन


मुख्य सचिव विनीत चौधरी ने चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर शिमला से हेलीकॉप्टर में आए लोगों का स्वागत किया। मुख्य सचिव खुद चंडीगढ़ से हेलीकॉप्टर में बैठकर शिमला आए। हेली टैक्सी के लिए प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर का प्रयोग कर रही है।

सोमवार को यात्रियों के उत्साह को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सप्ताह में दो के बजाय तीन दिनों के लिए अपना हेलीकॉप्टर लोगों की सुविधा के लिए देने के संकेत भी दिए।
विज्ञापन


 

पहली उड़ान में 18 यात्री पहुंचे शिमला

पर्यटन विभाग के अनुसार शिमला से चंडीगढ़ के लिए 18 लोग हेलीकॉप्टर में जाएंगे। चंडीगढ़ से शिमला 20 लोग आ सकेंगे। यात्री अपने साथ दस किलो भार का सामान ले जा सकेंगे।

दस किलो के बाद प्रति किलोे के लिए ढाई सौ रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ेंगे। हेली टैक्सी में सफर करने के लिए ऑनलाइन टिकट बुक होगा। हवाई अड्डों पर विशेष टिकट काउंटर भी बनाए गए हैं। 

हेली टैक्सी की यह सुविधा सोमवार और शुक्रवार को मिलेगी। 20 मिनट का हवाई सफर तय करने के लिए लोगों को 2999 रुपये चुकाने पड़ेंगे। हेली टैक्सी शिमला से सुबह 8 बजे उड़ान भरेगी और 8.20 पर चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसी दिन वापस शिमला के लिए सुबह 9 बजे उड़ान भरी जाएगी।

बस के लिए 40 मिनट का लंबा इंतजार

मुसाफिरों को जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट तक ले जाने के लिए पर्यटन विकास निगम की बस शिमला लिफ्ट के पास सुबह छह बजे मिलेगी। दूसरी तरफ जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे पर सुबह दस बजे शिमला आने के लिए बस उपलब्ध होगी।

ऐसे में चंडीगढ़ से शिमला आने वाले मुसाफिरों को जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर बस का 40 मिनट तक लंबा इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि शेड्यूल के तहत हेली टैक्सी चंडीगढ़ से शिमला सुबह 9:20 मिनट पर पहुंच जाएगी। 
विज्ञापन

पवन हंस के 480 घंटे पूरे करने के चक्कर में मिली सुविधा

सीएम जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर आशा जताई कि सरकार के प्रयास से प्रधानमंत्री मोदी जी के उड़ान एवं “उड़े आम आदमी “ जैसे स्वप्न को पूरा करने में बल मिलेगा। साथ ही पर्यटन और स्वास्थ्य के परिपेक्ष्य में लोगों को इस सुविधा का भरपूर लाभ मिलेगा ।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को आने-जाने के लिए सरकार ने पवन हंस के हेलीकॉप्टर के साथ साल में 480 घंटे के सफर का करार किया है। वर्तमान में यह 480 घंटे पूरे नहीं हो रहे हैं। इसके चलते ही सरकार ने हेली टैक्सी के लिए मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें