फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: डॉ. केसी आजाद की जीवनी में सेब की दूसरी क्रांति और स्कैब रोग से निपटने के प्रयासों का उल्लेख

Fri, 16 Oct 2026 06:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

प्रदेश में सेब उत्पादन और बागवानी के विकास में पूर्व बागवानी निदेशक डॉ. केसी आजाद के योगदान को उनकी जीवनी में दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया पूर्व बागवानी निदेशक डॉ. केसी आजाद की जीवनी का लोकार्पण। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में सेब उत्पादन और बागवानी के विकास में पूर्व बागवानी निदेशक डॉ. केसी आजाद के योगदान को उनकी जीवनी में दर्ज किया गया है। शुक्रवार को राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने 'डॉ. केसी आजाद– एन आर्किटेक्ट ऑफ एबंडेंस’ पुस्तक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने डॉ. आजाद के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बागवानी क्षेत्र में उनके योगदान को याद रखना महत्वपूर्ण है। डॉ. वंदना वर्मा आजाद केी लिखित इस पुस्तक में वर्ष 1961 से 1993 और उसके बाद तक प्रदेश के सेब उद्योग में आए बदलावों का विवरण दिया गया है। इसमें डॉ. आजाद के शुरुआती जीवन, बागवानी क्षेत्र में उनके कार्यों और वर्ष 1982-83 में सेब की फसल पर स्कैब रोग के प्रकोप से निपटने के प्रयासों का उल्लेख है।

विज्ञापन


डॉ. आजाद को प्रदेश में सेब की दूसरी क्रांति से जोड़कर देखा जाता है। डॉ. आजाद ने गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री को बागवानों की समृद्धि का महत्वपूर्ण आधार माना। उन्होंने सघन बागवानी और पर्यावरण अनुकूल पैकेजिंग जैसी पहलों को बढ़ावा दिया। इन विषयों का उल्लेख आज के बागवानों के लिए भी प्रासंगिक है, क्योंकि बेहतर पौध सामग्री, फसल का रोगों से बचाव और आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल उत्पादन और आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दुर्लभ तस्वीरों और व्यक्तिगत संस्मरणों से समृद्ध इस जीवनी में हिमाचल के सेब उद्योग की विकास यात्रा को प्रस्तुत किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें