फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिमला और थंडर स्टाइकर्स टीम तीसरे राउंड में पहुंचीं

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी चिट्टा क्रिकेट स्पर्धा में दिखाया दमखम
विज्ञापन

समर शहर विकासनगर ने महासू इलेवन को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के भराड़ी खेल मैदान में छात्र संगठन एनएसयूआई द्वारा आयोजित की जा रही एंटी चिट्टा क्रिकेट प्रतियोगिता के वीरवार को दूसरे दिन कुल सात मैच हुए। इनमें शिमला स्पाटर्न और थंडर स्टाइकर्स रोहड़ू ने अपने दो-दो मैच जीतकर प्रतियोगिता के तीसरे राउंड में प्रवेश किया।

आयोजकों के अनुसार वीरवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा दिन था। दूसरे दिन पहला मुकाबला चुड़ेश्वर वारियर्स सिद्धौटी बनाम शिमला स्पाटर्न के बीच खेला गया। इस मुकाबले में शिमला स्पाटर्न ने जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला समर शहर विकासनगर बनाम महासू इलेवन के बीच खेला गया। इस मुकाबले को समर शहर विकासनगर ने जीता। तीसरा मुकाबला प्रेस इलेवन बनाम जेवीएन बॉयज के बीच हुआ। इस मुकाबले में जेवीएन बॉयज ने प्रेस इलेवन को मात दी। इसके बाद थंडर स्टाइकर्स रोहड़ू बनाम मशोबरा स्टाइकर्स के बीच दूसरे दिन पहले राउंड का अंतिम मुकाबला खेला गया। इसके बाद दूसरे राउंड के मुकाबले हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे राउंड में पहला मुकाबला समर शहर विकासनगर और शिमला स्पाटर्न के बीच हुआ। इसमें शिमला स्पाटर्न ने विकासनगर टीम को मात दी। दूसरा मुकाबला थंडर स्टाइकर्स रोहड़ू और जेवीएन बॉयज रोहड़ू के बीच खेला गया। इसमें थंडर स्टाइकर्स रोहड़ू ने जीत दर्ज की। पुल बी की टीमों में शिमला स्पाटर्न और थंडर स्टाइकर्स रोहड़ू तीसरे राउंड पहुंच गई है। तीसरे राउंड में यह दोनों एक-दूसरे के सामने होंगे। इनमें से जो टीम जीत हासिल करेगी वह सुपर-16 में जगह बनाएगी। एनएसयूआई के शिमला इकाई के अध्यक्ष हार्दिक भंडारी ने बताया की यह क्रिकेट प्रतियोगिता नशे के खिलाफ संदेश देने के लिए आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता आगामी आठ मार्च तक चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें