फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: बैनमोर में जर्जर भवन में लगी आग, जलकर राख; अग्निशमन विभाग ने अन्य भवनों को आग की चपेट में आने से बचाया

Mon, 15 Dec 2025 11:26 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

बेनमौर में मच्छी वाली कोठी के पास एक पुराने भवन में देररात आग भड़क गई। घटना करीब 11:30 बजे की की है। 
विज्ञापन
बेनमौर में मच्छी वाली कोठी के पास पुराना मकान जलकर राख - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैनमौर वार्ड में देर रात को एक जर्जर भवन में आग लग गई। इस अग्निकांड में भवन जलकर राख हो गया है। अग्निशमन विभाग ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

Trending Videos

आग ज्यादा फैलती तो आसपास के रिहायशी भवन इसकी चपेट में आ सकते थे। मामला रविवार रात पौने बारह बजे का बताया जा रहा है, जब मालरोड अग्निशमन केंद्र को सूचना मिली कि बैनमोर में एक जर्जर भवन में आग लग गई है। स्टेशन फायर ऑफिसर मनसाराम की अगुवाई में दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया, उस समय आग ने पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया था।
 
विज्ञापन

स्थानीय पार्षद शीनम कटारिया भी मौके पर पहुंची। मालरोड के साथ ही तिलकनगर (बालूगंज) से भी अग्निशमन के स्मॉल वाटर टेंडर मौके पर बुलाया गया। लकड़ी का भवन होने के कारण आग पर काबू पाने में खासी दिक्कतें आ रही थीं। वहीं आग अधिक फैलती तो आसपास के रिहायशी भवन और पंजाब सरकार को विश्राम गृह भी इसकी चपेट में आ सकता था।

दमकल टीमों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 4:00 बजे आग पर काबू पाया। आग लगने से पूरा भवन मलबे के ढेर में तब्दील हो गया है। इस घटना में एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है और एक करोड़ की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया। हालांकि सुबह के समय एक बार फिर भवन के मलबे में आग सुलग उठी और धुंआ उठने लगा। इसे देखते हुए मालरोड से अग्निशमन विभाग की एक टीम दोबारा मौके पर पहुंची और आग को फैलने से रोकते हुए बुझाया। अग्निशमन विभाग के डिविजनल फायर ऑफिसर नीतिन धीमान ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें