पंजाब बंद के चलते गुरुवार को हिमाचल प्रदेश की परिवहन सेवाएं प्रभावित रहीं। तोड़फोड़ और अप्रिय घटनाओं की आशंका के बीच एचआरटीसी के कुछ डिपो ने पंजाब जाने वाली बसों का संचालन गुरुवार दोपहर 2:00 बजे तक रोक दिया। कई रूटों पर बसें पंजाब में प्रवेश करने के बजाय बॉर्डर तक ही चलाई गईं। ऊना आईएसबीटी समेत विभिन्न बस अड्डों पर दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा जाने वाले यात्री घंटों इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
नालागढ़ क्षेत्र में करीब 50 बस रूट प्रभावित हुए। लंबी दूरी की बसों के संचालन में देरी से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। शिमला-चंडीगढ़ रूट पर बसों का संचालन सामान्य रहा। हालांकि, पंजाब रोडवेज की बसें न चलने से अन्य बसों में अधिक भीड़ रही।