हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग के 18 जवानों ने वित्त एवं लेखा परीक्षा में सफलता हासिल कर सेक्शन ऑफिसर पद पर जगह बनाई है। इनमें 6 महिला और 12 पुरुष कर्मी शामिल हैं। चयनित कर्मियों का नौ माह का प्रशिक्षण हिमाचल प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान (हिप्पा), फेयरलॉन शिमला में होगा। इसके बाद होने वाली दो परीक्षाओं की मेरिट के आधार पर उन्हें विभागों में तैनाती दी जाएगी। हिमाचल प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा, प्रदेश के वित्तीय प्रशासन की महत्वपूर्ण इकाई है। इसमें चयनित सेक्शन ऑफिसर सरकारी विभागों में वित्तीय प्रबंधन, लेखा और बजट प्रबंधन का कार्य संभालते हैं।