फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: शिलाई निर्वाचन क्षेत्र में हिमाचल में महिलाओं का अनुपात सबसे कम, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जताई चिंता

Wed, 29 Nov 2023 11:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिलाई (सिरमौर)

सार

प्रदेश में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की औसत संख्या 976 है, वहीं शिलाई क्षेत्र में महिलाओं का औसत सिर्फ 814 है। 
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले शिलाई निर्वाचन क्षेत्र में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या काफी कम है। जहां प्रदेश में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की औसत संख्या 976 है, वहीं शिलाई क्षेत्र में महिलाओं का औसत सिर्फ 814 है। ये प्रदेश में सबसे कम महिला औसत है। सिरमौर दौरे पर शिलाई पहुंचे मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश एवं प्रधान सचिव निर्वाचन मनीष गर्ग ने बुधवार को इसे लेकर गहरी चिंता जताई। साथ ही कहा कि सिरमौर जिले के शिलाई निर्वाचन क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी के लिए सभी को मिलजुल कर कार्य करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला मंडल सदस्य, स्वयं सहायता समूह की सदस्य मतदाता दूत के रूप में गांव-गांव, घर-घर जाकर महिलाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए प्रेरित करें। शिलाई में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि लोगों को संबोधित कर हुए मनीष गर्ग ने कहा कि इस फासले को कम करना है। उन्होंने शिलाई क्षेत्र में महिलाओं की औसत बढ़ाने के लिए बूथ स्तर पर जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि शिलाई निर्वाचन क्षेत्र में दिव्यांग पुरुषों के मुकाबले दिव्यांग महिला मतदाताओं की संख्या भी काफी कम है जिसे बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। इस दौरान उन्होंने महिला मतदाताओं को जागरूक भी किया।

मतदान प्रतिशतता में शिलाई नंबर वन
शिलाई क्षेत्र में मतदान प्रतिशत प्रदेश में सबसे अधिक है और शिलाई प्रदेश में नंबर एक पर है। मनीष गर्ग ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में मतदान औसत इससे भी अधिक रहेगा, ऐसी उम्मीद है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एलआर वर्मा ने कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त दिशा निर्देश के अनुरूप शिलाई क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या में वृद्धि के प्रयास किए जाएंगे। एसडीएम शिलाई सुरेश सिंघा ने निर्वाचन क्षेत्र की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में कुल मतदाताओं की संख्या 76,564 है, जिसमें पुरुषों की संख्या 42,206 है, जबकि महिला मतदाता की संख्या 34,358 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें