बिलासपुर को नई पर्यटन व एडवेंचर स्पोर्ट्स नगरी के रूप में विकसित करने की योजना है। न्यूयॉर्क, दुबई, हांगकांग, वियतनाम के अलावा देश में अभी गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में ही तैरते हुए रेस्तरां है।
बिलासपुर जिला का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे मंडी के जिला पर्यटन अधिकारी पंकज शर्मा ने बताया कि 28 को संयुक्त टीम गोबिंद सागर झील के रेजरवायर का निरीक्षण करेगी। पर्यटन विभाग यहां पर शिकारा चलाने की योजनाओं पर विचार कर रहा है।
ऐसा होगा कश्मीरी शिकारा
श्रीनगर स्थित डल झील में पर्यटकों के लिए शिकारे चलाए जाते हैं। यह एक बड़ी नाव होती है, जिसमें व्यक्ति पूरे परिवार के साथ बैठकर झील में घूमने का आनंद ले सकते हैं। इसी तरह से हाउस बोट भी होती है। गोबिंदसागर झील में आने वाले शिकारे डल झील में चलने वाले शिकारे की तरह ही बनाए जा रहे हैं।
पूरा शिकारा लकड़ी का बना होगा। इसमें गद्दे और कालीन भी बिछी होगी। साथ ही शिकारे में पर्दे भी लगे होंगे। अगर योजना सिरे चढ़ी तो आने वाले समय में कुछ शिकारों में डबल बेड वाले कमरे, अटैच बाथरूम, वॉर्डरोब, टीवी, डाइनिंग हॉल, खुली डेक आदि की सुविधा होगी।