फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ADM करेंगे शास्त्री परीक्षा नकल मामले की जांच, है सबूत तो जमा कराएं

Thu, 03 Aug 2017 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा माह मई में ठियोग में आयोजित शास्त्री पद परीक्षा में नकल मामले की जांच अब अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी शिमला करेंगे। वे इस पूरे मामले पर अपने स्तर पर जांच कर रिपोर्ट देंगे।  इससे पूर्व उपमंडलाधिकारी ठियोग इस मामले पर फैक्ट फांइडिंग रिपोर्ट सौंप चुके है। 
विज्ञापन


इसके बाद ही इस जांच को एडीएम शिमला को सौंपा गया है। इसमें अभ्यर्थियों का आरोप था कि मई माह में आयोजित की गई इस परीक्षा के ठियोग में स्थापित किए केंद्र में नकल की गई है। इस पर मामले का पता लगाने के लिए ठियोग उपमंडलाधिकारी को जांच सौंपी गई थी।

जिसकी फेक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट आ चुकी है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था हेमिस नेगी ने आम जनता को सूचित करते हुए कहा कि इस संबंध में कोई भी व्यक्ति शिकायत अथवा किसी प्रकार के साक्ष्य एवं दस्तावेज प्रस्तुत कर सकता है।
विज्ञापन


जो जांच को निष्पक्षता से पूरा करने में सहयोगी साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसी सूचनाएं जांच अधिकारी से सीधे मुलाकात कर भी दी जा सकती हैं। उसमें साक्ष्य भी हों। 

आम जनता शिकायतकर्ता 10 अगस्त 2017 तक व्यक्तिगत अथवा ई के माध्यम से admlo-sml-hp@nic.in पर शिकायत व अन्य जानकारियां दर्ज करवा सकते हैं। उसे जांच में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें