फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नौ नहीं दस दिन के होंगे शारदीय नवरात्र, दो दिन चलेगा तीसरा नवरात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 22 सितंबर को रात 1:23 बजे होगा नवरात्र का शुभारंभ
विज्ञापन

30 को होगा कन्या पूजन, एक अक्तूबर को होगा अंतिम नवरात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शारदीय नवरात्र इस साल नौ नहीं बल्कि दस दिन होंगे। इस वर्ष तृतीया तिथि में वृद्धि हो रही है। इस वजह से तीसरा नवरात्र दो दिन तक चलेगा। अंतिम नवरात्र एक अक्तूबर को होगा और विजय दशमी 2 अक्तूबर को होगी।

नवरात्र के नौ दिनों में देवी शक्ति के नौ अलग-अलग रूप की पूजा-आराधना की जाती है। एक वर्ष में पांच बार नवरात्र आते हैं, चैत्र, आषाढ़, अश्विन, पौष और माघ नवरात्र। इनमें चैत्र और अश्विन यानि शारदीय नवरात्र को ही मुख्य माना गया है। इसके अलावा आषाढ़, पौष और माघ गुप्त नवरात्र होते हैं। शारदीय नवरात्र अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक मनाए जाते हैं। शरद ऋतु के आगमन के कारण ही इसे शारदीय नवरात्र कहा जाता है। इन पावन दिनों में भक्त व्रत रखते हैं और माता के नौ रूपों की विशेष अराधना करते हैं। इन दिनों में मंदिरों में भी भक्तों की लंबी कतारें लगी रहती हैं और माता का प्रसाद बनाया जाता है। पंचांग के अनुसार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 22 सितंबर को रात 1:23 बजे शुरू होगी। वहीं इसका समापन अगले दिन यानी 23 सितंबर को देर रात 2:55 बजे होगा। ऐसे में 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

गंज बाजार के राधा-कृष्ण मंदिर के पंडित उमेश नौटियाल और मिडल बाजार के शिव मंदिर के पंडित वासुदेव शर्मा ने बताया कि इस बार नवरात्र नौ की बजाय दस दिन के होंगे। पंडित नौटियाल ने बताया कि 22 सितंबर को घटस्थापना का शुभ योग सुबह 6:11 से लेकर सुबह 7: 41 बजे तक रहेगा। अमृत योग सुबह 9:12 से 10:13 बजे तक रहेगा। वहीं अभिजीत मुहूर्त 11: 50 से दोपहर 12:38 बजे तक रहेगा। इस बार नवरात्र सोमवार से शुरू हो रहे हैं ऐसे में मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएगी जो शुभ फलदायी है।
विज्ञापन


किस दिन कौन सा नवरात्र
पहला नवरात्र 22 सितंबर को होगा इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना करने का प्रावधान है। 23 सितंबर को दूसरा नवरात्र होगा जिसमें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी। तृतीया को मां चंद्रघंटा की विशेष पूजा 24 और 25 सितंबर दो दिन होगी। चौथा नवरात्र 26 सितंबर को होगा। इस दिन मां कूष्मांडा की पूजा होगी। 27 सितंबर को पांचवां नवरात्र यानी मां स्कंदमाता की पूजा का विशेष दिन है। मां कात्यायनी का दिन यानी छठा नवरात्र 28 सितंबर को होगा। 29 सितंबर को मां काली की पूजा होगी। मां महागौरी का विशेष नवरात्र 30 सितंबर को होगा। आठवें नवरात्र में कन्या पूजन किया जाएगा। शारदीय नवरात्र का अंतिम नवरात्र एक अक्तूबर को होगा जिसमें मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें