फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद शांता कुमार ने राम रहीम पर दिया बड़ा बयान

Tue, 05 Sep 2017 09:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद शांता कुमार ने कहा कि बाबा गुरमीत राम रहीम की संपत्ति को जब्त किया जाता है तो सरकार की देखरेख में एक सेवा ट्रस्ट बनाया जाए। यह संपत्ति लोगों की श्रद्धा का शोषण कर गैर कानूनी तरीके से बनाई गई है।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की यह सबसे बड़ी त्रासदी है। करीब बीस सालों से धर्म के नाम पर बेशर्मी के साथ अयाशी का अड्डा चलता रहा। लाखों लोगों की श्रद्धा का लाभ उठाकर करोड़ों की संपत्ति बनती रही। धर्म के नाम पर अबला लड़कियों के साथ दुराचार होता रहा।

 हिंदू धर्म के नेताओं को इस पर विचार करना चाहिए कि ऐसे ढोंगी बाबा हिंद धर्म में ही क्यों बनते हैं। करोड़ों की संपत्ति इकट्ठी कर हिंदू धर्म के माथे पर कलंक लगाते हैं। मामले में न्यायपालिका की भूमिका सराहनीय रही है जबकि राजनीतिक सत्ता पूरी तरह विफल रही।
विज्ञापन


 शांता कुमार ने राजनीतिक दलों को भी नसीहत देते हुए कहा कि अब राजनीतिक दलों को भी आत्म निरीक्षण करना होगा कि सत्ता प्राप्त करने के लिए किस सीमा तक जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें