फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता शांता कुमार का बड़ा बयान, अब नहीं लड़ेंगे चुनाव

Wed, 28 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद शांता कुमार ने कहा कि मौजूदा कार्यकाल खत्म होने के बाद वे सक्रिय राजनीति को अलविदा कह देंगे। इसके बाद किसी भी तरह का चुनाव नहीं लड़ेंगे। इस बार भी चुनाव लड़ने से मना किया था। दो लोगों के नाम पार्टी को बताए थे, लेकिन सर्वे रिपोर्ट आने के बाद पार्टी अध्यक्ष ने उन्हें चुनाव लड़ने को बाध्य किया।
विज्ञापन


शांता हिमाचल के चंबा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बकौल शांता उन्होंने 82 साल की उम्र पूरी कर ली है। पूरी फिटनेस के साथ लोगों की सेवा की है। अब भविष्य में कोई भी चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं है। उनका उत्तराधिकारी कौन होगा, यह वे पार्टी हाईकमान को बताएंगे।

भविष्य में उसकी और पार्टी की जीत के लिए काम करेंगे। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार को रोकने के लिए नोटबंदी के रूप में कठोर, मगर सही कदम उठाया है। उम्मीद थी कि देशहित में सभी राजनीतिक दल इसका समर्थन करेंगे।
विज्ञापन


लेकिन काली कमाई को जाता देख कुछ दलों ने नोटबंदी का विरोध किया और पूरी ताकत से योजना को फेल करने में जुट गए। नोटबंदी समुद्रमंथन की तरह था, जिसमें अमृत और विष दोनों निकले हैं।

कुछ बैंक अधिकारियों ने भी भ्रष्टाचार की सीमाएं लांघी हैं, जिन्होंने गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए जारी पैसे को चोर दरवाजे से अमीर लोगों के घरों तक पहुंचा दिया। कहा कि भारत सरकार का खुफिया तंत्र ऐसे लोगों को पकड़ने में जुटा है।

बड़े पैमाने पर कामयाबी भी मिली है। कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ हों। केंद्र सरकार इस पर भी विचा कर रही है। इससे देश पर बढ़ते आर्थिक बोझ से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

बेईमान अफसर को शह दे रहीं ममता : शांता

पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी तीखे हमला किया। कहा कि मुख्यमंत्री बेईमानी करने वाले अधिकारी को शह देने में लगी हैं। यदि मुख्य सचिव के घर पर रेड केंद्र सरकार के कहने पर डाली गई होती तो वहां कुछ भी बरामद नहीं होता।

रेड के बाद काली कमाई का खुलासा हुआ है और ममता बनर्जी ने अधिकारी पर कार्रवाई करने की जगह इस रेड पर ही सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें