फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shanta Kumar: कांग्रेस के बुद्धिजीवी और देशभक्त अपने नेता राहुल गांधी को समझाएं

Thu, 01 Jun 2023 07:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)

सार

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की जा रही टिप्पणी को शर्मनाक करार दिया है। उनका कहना है कि विदेश में बैठे राहुल गांधी लगातार मोदी के खिलाफ कुछ भी कह रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की जा रही टिप्पणी को शर्मनाक करार दिया है। उनका कहना है कि विदेश में बैठे राहुल गांधी लगातार मोदी के खिलाफ कुछ भी कह रहे हैं। इसे पढ़कर भी शर्म आ रही है। इससे अमेरिका के लोग भी क्या सोच रहे होंगे। उन्होंने कांग्रेस के बुद्धिमान और देशभक्त कांग्रेस नेताओं से भी राहुल गांधी को समझाने की बात कही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास की परंपरा बड़ी उज्ज्वल है। उदाहरण देते हुआ कहा कि कांग्रेस नेता नरसिम्हा रॉव भारत के प्रधानमंत्री थे तो राष्ट्र संघ में कश्मीर के विषय पर एक महत्वपूर्ण चर्चा होनी थी। उन्होंने भारत के शिष्टमंडल के अध्यक्ष के रूप में किसी कांग्रेस के नेता को नहीं, बल्कि उस समय के विपक्ष के नेता अटल बिहारी वाजपेयी को नियुक्त किया। पूरा देश हैरान था और शिष्ट मंडल अमेरिका गया। वाजपेयी जब बोल रहे थे तो ऐसा लग रहा था कि पूरे का पूरा भारत बोल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें