रिजुल और दिवेश ने हासिल किया द्वितीय स्थान संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। भारतीय रिजर्व बैंक की 90वीं वर्षगांठ पर बुधवार को पीटरहॉफ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
इस मौके पर सामान्य ज्ञान-आधारित प्रश्नोत्तरी स्पर्धा आरबीआई-90 भी करवाई गई। इसमें स्नातक स्तर की 37 टीमों के 74 विद्यार्थियों ने भाग लिया। ऑनलाइन प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय राउंड में भाग लेने के लिए कॉलेज टीमों का चयन किया था। इसमें से छह टीमों के बीच में फाइनल मुकाबला हुआ। एचपीयू के विधिक अध्ययन संस्थान (यूआईएलएस) के श्मेन तेजस खिमटा और अंशुम किशोर कौल ने पहला स्थान हासिल किया। एनआईटी हमीरपुर के रिजुल और दिवेश और शूलिनी यूनिवर्सिटी के अधिराज और राजवीर ने तीसरा स्थान हासिल किया। पहला स्थान प्राप्त करने वाली टीम जोनल राउंड में भाग लेगी जो 21 नवंबर और 4 दिसंबर के बीच होगा। राष्ट्रीय फाइनल मुकाबला दिसंबर में मुंबई में होगा। मुख्य अतिथि ने पहला स्थान प्राप्त करने वाले को दो लाख, द्वितीय को डेढ़ लाख और तृतीय स्थान हासिल करने वाले को एक लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। संवाद