फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: 20 किमी पैदल चल शाक्टी, मझाण में मतदान करवाने पहुंचेंगी पोलिंग पार्टियां

Tue, 18 Oct 2022 11:12 AM IST
Krishan Singh बलदेव राज, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

 बंजार विधानसभा क्षेत्र के तहत शाक्टी और मझाण दुर्गम मतदान केंद्र पर पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टियों को करीब 20 किलोमीटर का सफर तय कर पहुंचना पड़ेगा।दोनों मतदान केंद्र सड़क से कोसों दूर हैं।
विज्ञापन
शाक्टी गांव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में तीन ऐसे मतदान केंद्र हैं, जो भौगोलिक दृष्टि से अति दुर्गम हैं। इनमें दो बंजार और एक कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में है। बंजार विधानसभा क्षेत्र के तहत शाक्टी और मझाण दुर्गम मतदान केंद्र पर पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टियों को करीब 20 किलोमीटर का सफर तय कर पहुंचना पड़ेगा। दोनों मतदान केंद्र सड़क से कोसों दूर हैं। मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए कम से कम पांच घंटे का पैदल सफर करना पड़ता है। साथ ही कुल्लू विधानसभा का दुर्गम क्षेत्र रशोल का मतदान केंद्र भी मतदान के लिहाज से मुश्किल भरा है। यहां आठ किलोमीटर की चढ़ाई चढ़कर पहुंचना पड़ता है।

विज्ञापन


साथ ही जिले में नौ ऐसे मतदान केंद्र हैं, जहां पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टियों को पांच से सात किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ेगा। जिले में 35 ऐसे मतदान केंद्र हैं, जहां पहुंचने के लिए तीन से पांच किलोमीटर पैदल चलना पड़ेगा। जिले में अभी भी कई ऐसे क्षेत्र हैं, जो सड़क से नहीं जुड़े हैं। पोलिंग पार्टियों को भी मतदान के लिए इन केंद्रों तक पैदल ही पहुंचना पड़ेगा। उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि बंजार विधानसभा में दो और कुल्लू में एक मतदान केंद्र दुर्गम हैं। यहां पोलिंग पार्टी को पैदल चलकर पहुंचना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें