फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल के शो में असल में ये लगा रहे हैं कॉमेडी का तड़का

विज्ञापन
विज्ञापन
जो जीता वही सिकंदर...। लेकिन, जीतने वाले से जिताने वाला कहीं बड़ा होता है। फिल्मी दुनिया भी इसी पर टिकी है। परदे पर भले ही स्टारों के चेहरे होते हैं, लेकिन परदे के पीछे कई ऐसे अनदेखे चेहरे होते हैं, जो लोगों की नजर तक नहीं पहुंच पाते। परदे के स्टार तो कठपुतली हैं, उन्हें चलाने वाले तो डायरेक्टर और स्क्रिप्ट राइटर हैं।
विज्ञापन


बिलासपुर जिले का एक ऐसा ही अनदेखा स्टार कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में अपना हुनर दिखा रहा है। भले ही टीवी पर उन्हें कोई न देखे। टीवी शो की स्क्रिप्ट राइटरों की टीम में बिलासपुर के सारटी-फटोह के शहजाद खान भी शामिल हैं। बिलासपुर कॉलेज से स्नातक करने के बाद शहजाद खान ने पंजाबी विश्वविद्यालय से एक्टिंग और निर्देशन में पीजी की डिग्री ली।
विज्ञापन

क्या बोले शहजाद..

चंडीगढ़ में एक पंजाबी चैनल में काम करने के बाद शहजाद ने मुंबई का रुख किया। हाल ही में केएनडब्ल्यूके की टीम शो के लिए यूरोप गई थी। इसमें शहजाद खान भी शामिल थे। शहजाद ने अमर उजाला को बताया कि मुंबई का सफर आसान नहीं, लेकिन नामुमकिन भी नहीं। जरूरत है अपने काम के प्रति सच्ची लगन और ईमानदारी की।

वह करीब 12 वर्षों से मुंबई में रह रहे हैं। कपिल शर्मा के शो ने उन्हें पहचान दी। आठ से 10 लोगों की टीम शो के लिए स्क्रिप्ट लिखती है। रोज कुछ नया तैयार करना पड़ता है, जिसे मंच के कलाकार कॉमेडी का तड़का लगाकर दर्शकों के सामने प्रस्तुत करते हैं। कॉमेडी शो के कई एपिसोड की स्क्रिप्ट वह लिख चुके हैं। शो में आई शिल्पा शेट्टी के एपिसोड की स्क्रिप्ट भी उन्होंने तैयार की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें