फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: उत्तराखंड में शहीद जवान राजकुमार शर्मा को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Fri, 24 Feb 2023 11:55 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सलौणी(हमीरपुर)

सार

हमीरपुर जिले के उपमंडल बड़सर के सलौणी गांव के शहीद राजकुमार शर्मा की पार्थिव देह घर पहुंच चुकी है। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल और एसडीएम बड़सर शशिपाल शर्मा मौके पर हैं। 
विज्ञापन
शहीद राजकुमार शर्मा की पार्थिव देह पहुंची घर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के उपमंडल बड़सर के सलौणी गांव के शहीद राजकुमार शर्मा की पार्थिव देह शुक्रवार सुबह घर पहुंची। इस दौरान पूरा क्षेत्र भारत माता की जय और शहीद राजकुमार शर्मा अमर रहे के नारों से गूंज उठा। इस दौरान विधायक इंद्रदत्त लखनपाल और एसडीएम बड़सर शशिपाल शर्मा भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी। सलौणी निवासी शहीद राजकुमार(40) पुत्र जसवंत सिंह सेना में जम्मू-कश्मीर में तैनात थे।

विज्ञापन



सेना के काम से दो दिन पूर्व राजकुमार को रुड़की(उत्तराखंड)भेजा गया था। जहां सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। ऋषिकेश के अस्पताल में दो दिन तक जिंदगी से संघर्ष करते हुए गुरुवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। शहीद राजकुमार अपने माता-पिता का एकलौता बेटा था। राजकुमार विवाहित थे और वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गए।  एक छोटी बहन भी है, जो विवाहित है। राजकुमार 2007-08 में सेना में भर्ती हुए थे और यह उसका सेवानिवृति के लिए अंतिम वर्ष बचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें