फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद अजय कुमार कौंडल की अंत्येष्टि में उमड़ा जन सैलाब

Thu, 26 Apr 2018 08:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, थुरनधार (सिरमौर)
विज्ञापन
Ajay Kumar Kundal
विज्ञापन

शहीद अजय कुमार कौंडल की अंत्येष्टि में जन सैलाब उमड़ पड़ा। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते शहीद हुए सिरमौर के शहीद अजय कुमार कौंडल का मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन


शहीद की अंत्येष्टि में हजारों की तादाद में लोग पहुंचे। जब तक सूरज चांद रहेगा, अजय तेरा नाम रहेगा...से पूरा थुरनधार गूंज उठा। शहीद अजय की पार्थिव देह को पिता सुरेश कौंडल और चचेरे भाई सुरेंद्र कुमार ने मुखाग्नि दी।

 इस दौरान उसे सेना के जवानों ने सलामी भी दी। थुरनधार गांव से देवथल खड्ड के किनारे श्मशानघाट तक निकली शहीद की अंतिम यात्रा में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा।

विज्ञापन

जवानों ने सैन्य सम्मान के साथ शहीद का श्रद्धांजलि दी

इससे पहले करीब 12 बजे शहीद की पार्थिव देह नाहन स्थित सैन्य छावनी क्षेत्र में लाई गई। यहां फर्स्ट पैरा के जवानों ने सैन्य सम्मान के साथ शहीद का श्रद्धांजलि दी।

प्रशासन की ओर से उपायुक्त ललित जैन और अन्य अधिकारियों ने कैंट एरिया पहुंचकर शहीद को पुष्पचक्र चढ़ाया। यहां से शहीद की देह एंबुलेंस में थुरनधार के लिए रवाना की गई।

नाहन शहर में भी जगह-जगह जुटी लोगों की भीड़ ने शहीद पर पुष्प वर्षा की और अजय कुमार अमर रहे के नारे लगाए। गौरतलब है कि अजय कुमार सिरमौर जिले की पच्छाद तहसील की कोटला-पंजोला पंचायत के थुरनधार गांव से संबंध रखते थे।
विज्ञापन

2-राष्ट्रीय राइफल में तैनात थे अजय

वह 42-राष्ट्रीय राइफल में तैनात थे। शहीद के पिता सुरेश कौंडल और माता कमला देवी एक साधारण कृषक परिवार से हैं, जिनके केवल दो बेटे अजय कुमार और संजय कुमार थे।

स्थानीय विधायक सुरेश कश्यप, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर, एसडीएम राजगढ़ नरेश वर्मा, डीएसपी बबीता राणा और सैन्य अधिकारी भी शहीद की अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

विधायक सुरेश कश्यप ने कहा कि शहीद और उसके परिवार का बलिदान देश को हमेशा याद रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि जवान देश के नाम कुर्बान हुआ है। देश हमेशा उनका ऋणि रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें