फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने हाईकोर्ट में कहा गुड़िया मामले की जांच पूरी

Thu, 26 Apr 2018 08:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटखाई में हुए गुड़िया दुराचार और हत्या के मामले में सीबीआई ने हाईकोर्ट में अपनी 11वीं स्टेटस रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट सौंपते हुए सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि यह उनकी अंतिम स्टेटस रिपोर्ट है। 

विज्ञापन


सीबीआई के अनुसार मामले में जांच पूरी कर ली गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसे सीबीआई रिमांड पूरा होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 सीबीआई के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के 90 दिनों के भीतर यानी 11 जुलाई तक सक्षम कोर्ट के समक्ष चालान पेश कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

कोर्ट ने सीबीआई निदेशक को ये कहा

कोर्ट ने सीबीआई निदेशक को अपने निजी शपथपत्र के माध्यम से यह बताने को कहा है कि क्या वह इस मामले में सीबीआई टीम की जांच से व्यक्तिगत तौर पर संतुष्ट हैं।

कोर्ट ने इस शपथपत्र को 8 मई तक पेश करने को कहा है। इसके बाद ही कोर्ट यह निर्णय लेगा कि सीबीआई निदेशक को पिछले आदेशानुसार नौ मई को कोर्ट में तलब करना है या नहीं।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश और न्यायाधीश संदीप शर्मा की खंडपीठ के समक्ष इस मामले पर सुनवाई हुई। अगली सुनवाई आठ मई को निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें