फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू पुस्तकालय में हीटर न लगाने से एसएफआई खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
बजट के बावजूद नहीं लगा सेंट्रल हीटिंग सिस्टम
विज्ञापन

डिप्टी लाइब्रेरियन को मांगपत्र सौंप कर उठाई हीटर लगाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के पुस्तकालय में हीटर की व्यवस्था न करने पर एसएफआई ने नाराजगी जताई है। एसएफआई की विवि इकाई का आरोप है कि वर्ष 2021 में पुस्तकालय के सेंट्रल हीटिंग सिस्टम के लिए 6.31 करोड़ का बजट जारी हुआ था। लेकिन पुस्तकालय में सेंट्रल हीटिंग की सुविधा शुरू नहीं हो पाई है।

एसएफआई कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विवि के डिप्टी लाइब्रेरियन से मुलाकात की और उन्हें मांगपत्र सौंपा। एसएफआई की विवि इकाई के सचिव रितेश और अध्यक्ष अंकुश राणा ने कहा कि पुस्तकालय में सेंट्रल हीटिंग सिस्टम स्थापित करने में विवि के सुस्त रवैये से छात्रों को पुस्तकालय में बैठकर पढ़ाई करना मुश्किल हो रहा है। विवि की पीजी की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। छात्र पुस्तकालय में दिन के साथ ही छात्र पूरी रात बैठ कर पढ़ाई करते हैं। लेकिन पुस्तकालय में हीटिंग की सुविधा न होने और सेंट्रल हीटिंग सिस्टम का काम पूरा न होने से छात्र ठंड में ठिठुर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक सेंट्रल हीटिंग सिस्टम का बॉयलर रूम ही बना है जिसमें अब कार्यालय खोल दिया है। केंद्रीय हीटिंग सिस्टम कब शुरू होगा इसका कोई पता नहीं। एसएफआई नेताओं ने पुस्तकालय के शौचालयों में सफाई दुरुस्त करने, पानी की उचित व्यवस्था करने, जनरल सेक्शन को 24 घंटे खुला रखने की मांगों को प्रमुखता से उठाया। एसएफआई ने उपलाइब्रेरियन और एचपीयू प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें