फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: एचपीयू में एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, छह छात्र घायल

Thu, 09 Oct 2025 07:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

एचपीयू के गेट के बाहर एबीवीपी और एफआईआई के कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी से शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। 
विज्ञापन
एचपीयू शिमला में एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ता भिड़े। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का माहौल एक बार फिर तनावपूर्ण हो गया है। गुरुवार को एचपीयू के गेट के बाहर एबीवीपी और एफआईआई के कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी से शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। छात्र संगठनों के बीच हुई इस झड़प में करीब 6 छात्रों को चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद पुलिस ने फौरन बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला और दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं को तितर-बितर किया गया। पुलिस ने एबीवीपी की शिकायत पर एसएफआई के करीब 16 कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। चोटिल कार्यकर्ताओं का मेडिकल भी करवाया गया है।

विज्ञापन




 


 

जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह 9:00 बजे दोनों संगठन नए छात्रों के लिए गेट वेलकम कार्यक्रम आयोजित कर रहे थे। पुलिस को दी शिकायत में एबीवीपी के हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष अक्षय ठाकुर ने आरोप लगाया कि इस दौरान एबीवीपी के करीब आठ कार्यकर्ता मौजूद थे। उन्होंने आरोप लगाया इस दौरान एसएफआई के 20 से 25 कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यकर्ताओं से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन झड़प इतनी अचानक हुई कि कई छात्र घायल हो गए। एसएफआई इकाई अध्यक्ष योगेश ने बताया कि एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने पहले उनके साथियों को उकसाया और छात्राओं पर अनुचित टिप्पणियां कीं। जब एसएफआई कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया तो एबीवीपी के सदस्यों ने उन पर हमला कर दिया। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों और पुलिस ने बीच-बचाव किया। सूचना मिलते ही पुलिस की अतिरिक्त फोर्स को भी तैनात कर दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं मारपीट की घटना में शामिल कार्यकर्ताओं की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें