फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रिज और मालरोड पर लगेंगे सात अजूबे, काम किया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के मालरोड और रिज मैदान पर जल्द दुनिया के सात अजूबों की झलक देखने को मिलेगी। नगर निगम सेल्फी पॉइंट विकसित करने के लिए इन अजूबों को शहर में स्थापित करने जा रहा है। इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम के अनुसार यह अजूबे दिल्ली में एक कंपनी तैयार कर रही है। जल्द ही इन्हें शिमला लाया जाएगा। नगर निगम ने इन्हें स्थापित करने के लिए रिज और मालरोड पर स्थान भी चिह्नित कर लिए हैं। अब इनके लिए रैंप की तर्ज पर नींव तैयार की जा रही है। रानी झांसी पार्क और रोटरी टाउनहॉल के पास इनके लिए रैंप तैयार किया जा रहा है। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि इसी महीने शहर के रिज मैदान और मालरोड पर दुनिया के सात अजूबे लगाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। महापौर ने मंगलवार को छोटा शिमला बाजार में कारोबारियों की समस्याएं भी सुनीं। स्थानीय कारोबारियों ने कहा कि बाजार में मंदिर के समीप बनी नाली बंद है। इससे बदबू फैल रही है। महापौर ने तुरंत टैंकर मंगवाकर नाली को साफ करवाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें