फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉब ट्रेनी: जल शक्ति विभाग में भरे जाएंगे जूनियर ड्राफ्ट्समैन के सात पद, इतना मिलेगा मानदेय

Thu, 10 Sep 2026 09:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बग्गी (मंडी)।

सार

 जल शक्ति विभाग ने ड्राइंग कैडर को मजबूत करने और युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से जूनियर ड्राफ्ट्समैन (सिविल) के 7 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश जल शक्ति विभाग ने ड्राइंग कैडर को मजबूत करने और युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से जूनियर ड्राफ्ट्समैन (सिविल) के 7 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। यह भर्ती रोजगार कार्यालयों के माध्यम से बैचवाइज आधार पर की जा रही है। चयनित अभ्यर्थियों को दो वर्ष की अवधि के लिए जॉब ट्रेनी के रूप में नियुक्त किया जाएगा और उन्हें 15,500 प्रतिमाह निश्चित मानदेय दिया जाएगा। सफल अभ्यर्थियों को प्रदेश में जल शक्ति विभाग के किसी भी विंग में तैनात किया जा सकता है। कुल 7 पदों में से सामान्य वर्ग के लिए 3 पद रखे गए हैं, जबकि सामान्य (आईआरडीपी), सामान्य (ईडब्ल्यूएस), अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जाति (बीपीएल) के लिए 1-1 पद आरक्षित है।

विज्ञापन


अभ्यर्थी का न्यूनतम मैट्रिक (या समकक्ष) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ड्राफ्ट्समैन ट्रेड में दो वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा हिमाचल की संस्कृति और बोलियों का ज्ञान होना वांछनीय है। न्यूनतम आयु 18 से अधिकतम 45 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार 5 वर्ष की छूट मिलेगी। विभाग ने प्रदेश के सभी रोजगार कार्यालयों से पात्र उम्मीदवारों के नाम और विवरण मांगे हैं। आवेदन पत्र अधीक्षण अभियंता, जल शक्ति सर्किल कसुम्पटी (शिमला) के कार्यालय भेजे जाने हैं। गैर-जनजातीय क्षेत्रों के लिए अंतिम तिथि 21 सितंबर तथा जनजातीय क्षेत्रों के लिए 28 सितंबर तय की गई है। इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए जूनियर ड्राफ्ट्समैन के पदों पर भर्ती की जा रही है। भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है तथा प्रदेश के सभी रोजगार कार्यालय से नाम मांगे गए हैं

विज्ञापन

। -मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश सरकार



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें