भवन को बनाया कंटेनमेंट जोन, 11 स्वास्थ्य संस्थानों में 615 को लगे टीके
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहरों के अलावा अब ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना पैैर पसारने लगा है। देर रात धामी में एक परिवार के 7 सदस्य पॉजिटिव आए हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस भवन को कंटेनमेंट जोन बना दिया। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. राकेश प्रताप ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इसको लेकर जिला प्रशासन को जानकारी दे दी है। परिवार के सदस्यों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। मशोबरा ब्लॉक के 11 स्वास्थ्य संस्थानों में कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया गया। इसमें करीब 615 लोगों को टीके लगा गए। इसमें टुटू में 72, जतोग 24, कसुम्पटी 85, खलीनी 47, कंडा जेल 92, जुन्गा 11, कवारा 49, मशोबरा 35, शोघी 49, चमियाना 55, धामी 50 और न्यू शिमला में 46 लोगों ने टीका लगवाया। इसके अलावा केएनएच 20 और ब्यूलिया में 55 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
कोरोना पीड़ित युवक का संदेश घर पर रहें
शिमला। आईजीएमसी में दाखिल कोरोना पीड़ित एक युवक ने महामारी की दूसरी लहर में लोगों को घर पर सुरक्षित रहने का संदेश सोशल मीडिया पर दिया है। यह युवक पिछले कल ही अस्पताल में दाखिल हुआ है और सांस लेने की दिक्कत से परेशान है। सरकार द्वारा लगाए कोरोना कर्फ्यू के बीच में दिए इस संदेश को लोग एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में ले रहे हैं। वीडियो में साफ लग रहा है कि युवक की हालत काफी खराब है और उसे अपनी बात कहने में भी काफी दिक्कत हो रही है। इसी से पता लगाया जा सकता है कि यह बीमारी कितनी खतरनाक है।