फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में दो सड़क हादसों में विदेशी महिला समेत सात लोग घायल

Mon, 26 Aug 2019 10:11 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंजार/पतलीकूहल कुल्लू
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिला कुल्लू में दो अलग-अलग सड़क हादसे में सात लोग घायल हो गए हैं। इनमें एक विदेशी महिला भी शामिल है। पुलिस ने दोनों सड़क हादसों को लेकर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों हादसे रविवार रात को हुए हैं। घायलों का बंजार अस्पताल में इलाज किया गया। इसके बाद कुल्लू अस्पताल रेफर किया। पतलीकूहल के घायलों को मनाली में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। जानकारी के अनुसार बंजार के सोझा में रविवार रात को एक टैक्सी गहरी खाई में जा गिरी। 

यह भी पढ़ें:   मणिमहेश से लौट रहा वाहन खाई में गिरा, पांच श्रद्धालु घायल

विज्ञापन

सड़क से करीब 150 फीट नीचे गिरी टैक्सी में चार लोग सवार थे, जो घायल हो गए। कार जलोड़ी दर्रा होकर बंजार से आनी की तरफ जा रही थी। हादसे की आवाज इतनी जोरदार थी कि गहरी नींद में सोए सोझा गांव के लोग भी जाग उठे और मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।  इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस का एक दल एएसआई मनोज ठाकुर की अध्यक्षता में अग्निशमन विभाग के साथ रवाना हुआ। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर खाई में गिरी टैक्सी में सवार घायलों को सड़क तक पहुंचाया और बंजार अस्पताल लाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद वाहन चालक 35 वर्षीय खेम चंद पुत्र परस राम निवासी गांव चेत्थर तांदी, 40 वर्षीय सुख राम पुत्र लच्छी राम निवासी गांव पेचखना श्रीकोट, 31 वर्षीय बलदेव पुत्र मोहर सिंह निवासी गांव धारा श्रीकोट तथा 34 वर्षीय दिलीप पुत्र ब्रेस्तू राम निवासी गांव कनौन, श्रीकोट की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल कुल्लू के लिए रेफर कर दिया गया है। डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उधर, कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे-3 पर पतलीकूहल के पास मनाली की तरफ जा रही एक लग्जरी कार तेज गति होने से सड़क से नीचे जा गिरी। दिल्ली के नंबर की कार में एक विदेशी महिला भी सवार थी। महिला की पहचान कमिला निवासी उजेकिस्तान के रूप में हुई है। इसके अलावा कार चालक राहुल निवासी जनकपुरी दिल्ली तथा उनका अंगरक्षक कर्ण सिंह सवार थे, जिनको हल्की चोटें आई और उपचार के बाद सभी को मनाली अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने हादसे की पुष्टि की। कहा कि मामला दर्जकर पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें