फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय वन सेवा के सात अफसर प्रमोट

Wed, 18 Jun 2014 08:36 PM IST
ब्यूूराे/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय वन सेवा के हिमाचल काडर के सात अफसरों को सरकार ने प्रमोट किया है। 1989 बैच तक के अफसरों को मुख्य वन संरक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन


1979 बैच के अफसर और वन निगम के प्रबंध निदेशक जेएस वालिया को अतिरिक्त अरण्यपाल से प्रधान अरण्यपाल बनाया गया है।

ये आदेश मंगलवार को प्रधान सचिव वन एवं पर्यावरण तरुण श्रीधर ने जारी किए। तीन आईएफएस अफसरों के तबादला आदेश भी जारी किए हैं।

भारतीय वन सेवा के 1989 बैच के सभी अफसरों को वन संरक्षक से मुख्य वन संरक्षक के पद प्रमोट किया है।
इनमें अमिताभ गौतम, राजेश जे इक्का, जीआर साहीबी, केएस ठाकुर, एचके गुप्ता और मनोज भैक शामिल हैं।

उक्त सातों अफसर जिन पदों पर तैनात हैं, उन्हीं पदों पर बने रहेंगे। केवल उनका पदनाम बदल जाएगा। स्थानांतरण के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

आईएफएस वीएल तिवारी को ओएसडी पीसीसीएफ वन्यजीव से तबादला कर मुख्य वन संरक्षक ग्रीन इंडिया मिशन में तैनाती दी गई है।

अनु नागर को मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन के पद पर तैनाती दी है। आलोक प्रेम नागर को ओएसडी पीसीसीएफ वन्यजीव बनाकर भेजा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें