फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात प्रशासनिक अफसरों के तबादले, तीन को अतिरिक्त कार्यभार

Sat, 02 Mar 2019 08:40 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल सरकार ने शनिवार को कई एचएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कुछ को अतिरिक्त प्रभार देने के अलावा दो अधिकारियों के पूर्व में हुए तबादले निरस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन


मंडलायुक्त कांगड़ा के सहायक आयुक्त विनय धीमान को धर्मशाला स्मार्ट सिटी का महाप्रबंधक कार्मिक लगाया गया है। इसी तरह राज कृष्ण को एसी टू डीसी मंडी से मंडलायुक्त मंडी का सहायक आयुक्त, कैलाश चंद को संयुक्त निदेशक शहरी विकास, मंडलायुक्त मंडी के एसी कुलदीप सिंह पटियाल को एसी टू

डीसी मंडी, भाषा कला एवं संस्कृति के संयुक्त निदेशक  यादविंदर पॉल संयुक्त निदेशक खाद्य आपूर्ति लगाए हैं। इसके साथ ही वह वर्तमान पद का अतिरिक्त कार्यभार संभालते रहेंगे। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इनको बदला

राज्य सचिवालय सेवा के अधिकारी रमेश चंद को अवर सचिव परिवहन से अवर सचिव तकनीकी शिक्षा व मंजीत बंसल को अवर सचिव बनने पर अवर सचिव कृषि लगाया गया है।

वहीं, रतन व राम प्रसाद के पूर्व में हुए तबादला आदेश रद्द कर दिए हैं। संयुक्त सचिव आवास वीरेंद्र शर्मा को संयुक्त सचिव जनजातीय विकास और राज्य कर एवं आबकारी व अतिरिक्त आयुक्त जनजातीय विकास का अतिरिक्त कार्यभार दिया है।

राकेश मेहता को संयुक्त सचिव राजस्व के साथ संयुक्त सचिव शिक्षा व संदीप सूद को संयुक्त सचिव ट्रेनिंग के साथ संयुक्त सचिव सहकारिता का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें