अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस जिलों में रक्तदान शिविर लगाएगा। सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बताया कि कांग्रेस सेवादल रक्तदान कर देश के लोगों का जीवन बचाने और उनमें आत्मविश्वास और सौहार्द की भावना पैदा करने का प्रयत्न कर रहा है।कांग्रेस सेवादल 31 अक्तूबर की सुबह 9 बजे शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर रक्तदान शिविर लगाएगा।