फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: अखबार में खाद्य पदार्थ परोसना पड़ेगा भारी, स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा; कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Mon, 15 Jun 2026 04:20 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल उपभोक्ता संरक्षण परिषद ने खाद्य पदार्थों को अखबार में परोसने और लपेटने की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताई है। परिषद ने कहा कि एफएसएसएआई नियमों के तहत यह प्रतिबंधित है और इससे स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अखबार का इस्तेमाल कितना खतरनाक? - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल उपभोक्ता संरक्षण परिषद ने प्रदेश भर में खाद्य पदार्थों को अखबार में लपेटकर या उस पर परोसने की बढ़ती प्रवृत्ति पर गहरी चिंता जताई है। परिषद ने इसे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए तत्काल इस प्रथा पर रोक लगाने की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि इस नियम का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है, जिसमें जेल भी शामिल है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा
परिषद के अध्यक्ष जोगेंद्र कंवर और उपाध्यक्ष रणजीत सिंह धीमान ने संयुक्त बयान में कहा कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के नियमों के अनुसार, खाद्य सामग्री को अखबार में रखना या लपेटना पूरी तरह प्रतिबंधित है। यह कानूनन अपराध है और इससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।
 

उन्होंने विस्तार से बताया कि अखबारों में इस्तेमाल होने वाले कागज में विभिन्न प्रकार के रसायन और प्रिंटिंग इंक होते हैं। जब गर्म खाद्य पदार्थ, जैसे समोसे, पकौड़े या जलेबी, इनके संपर्क में आते हैं, तो ये हानिकारक रसायन भोजन में मिल जाते हैं। इसके सेवन से पेट संबंधी संक्रमण, पाचन तंत्र की बीमारियां, लीवर और किडनी को नुकसान जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। लंबे समय तक ऐसे दूषित भोजन का सेवन घातक बीमारियों को भी न्योता दे सकता है।
विज्ञापन

तत्काल कार्रवाई की मांग
उपभोक्ता संरक्षण परिषद ने प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग से प्रदेश भर में विशेष निरीक्षण अभियान चलाने और नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों, हलवाइयों और रेहड़ी-फड़ी संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

उपभोक्ताओं से भी अपील
परिषद ने उपभोक्ताओं से भी आग्रह किया है कि वे अखबार में परोसे या लपेटे गए खाद्य पदार्थों को स्वीकार न करें। साथ ही, उन्हें खाद्य सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक रहने और अपने स्वास्थ्य की रक्षा के लिए सचेत रहने की अपील की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें