फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के 2500 आउटसोर्स कर्मियों को सातवीं बार सेवा विस्तार

Fri, 05 Jul 2019 10:23 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य बिजली बोर्ड में आउटसोर्सिंग पर नियुक्त 2500 से अधिक डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, सुरक्षा कर्मियों और चालकों का सेवाकाल अगले आदेशों तक सातवीं बार बढ़ा दिया गया है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 2500 से अधिक कर्मियों को आउटसोर्सिंग पर नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन


30 सितंबर 2018 को इनका करार समाप्त हो गया था। नई व्यवस्था होने तक सरकार ने आउटसोर्स कर्मियों का सेवाकाल पहले 31 अक्तूबर, 30 नवंबर, 31 दिसंबर, 31 जनवरी और फिर 31 मार्च तक बढ़ाया। अप्रैल में एक साथ तीन महीने का सेवा विस्तार दिया गया। अब बोर्ड प्रबंधन ने अगले आदेशों तक सेवा विस्तार दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें