फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सेंट एडवर्ड स्कूल के वार्षिक समारोह में मेधावी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट एडवर्ड स्कूल के वार्षिक समारोह में मेधावी सम्मानित
विज्ञापन

दो कक्षा के कामर्स टॉपर अनिरुद्ध आहलुवालिया, मेडिकल के तनिश सिंह पुरस्कृत
सुकेतू भांगड़ा, आदित्य को मिला मैैन ऑफ डिविजन पुरस्कार
एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल गार्गी ने नवाजे होनहार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के सेंट एडवर्ड स्कूल के सोमवार को आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में एनसीसी 7 एचपी (आई) के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल देशराज गार्गी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य फादर अनिल स्कवेरा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल की उपलब्धियों बारे जानकारी दी।
पुरस्कार पाने वालों में जमा दो कक्षा के कामर्स टॉपर अनिरुद्ध आहलुवालिया, मेडिकल के तनिश सिंह चौहान, सर्वेश सोफरा, आर्यमन कुकरेजा, ध्रुव शर्मा, सुशांत, आदित्य शर्मा, शशांक सहाय, अदवित्य टॉक, अनिल गुप्ता, स्वास्तिक शर्मा और रमित गोयल शामिल रहे। इसके अलावा दसवीं के टॉपरों में वेदांत लटावा, सौरभ सिंह के अलावा वेदांत, मनन ठाकुर, ध्रुव शर्मा, श्रेय भारद्वाज, वैभव नेगी, समर्थ सिंह, 2019-20 के टॉपर रहे आदित्य कुठियाला, नंदन चड्ढा के अलावा कनिष्क छांजटा को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मैैन ऑफ डिविजन का पुरस्कार सुकेतू भांगड़ा, आदित्य, अभिमन्यु रोहाल, सूर्या देव सिंह, आदि वर्मा, नीरव नागू, अगान ललित कुमार, प्रद्युम्न शर्मा, सौरिश शर्मा, दरशील शर्मा, शिवांश ठाकुर, विक्याक्त राज शर्मा, आतिक्ष चौहान के अलावा एनसीसी थल सेना कैंप में हिस्सा लेने वाले छात्र प्रत्यूष कुमार को मिला। प्री आरडीसी कैंप में हिस्सा लेने वाले छात्र ज्योतिरादित्य सिंह डढवाल को भी पुरस्कृत किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर जमाया रंग
समारोह में छात्रों ने गिटार और तबले का फ्यूजन, क्लासिकल डांस जैसी कई प्रस्तुतियां देकर खूब रंग जमाया। समारोह में करीब 150 से अधिक छात्रों को उपलब्धियों के सम्मानित किया गया। एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट सतीश चंद्र शर्मा की अगुवाई में छात्रों ने मुख्यातिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कर्नल गार्गी ने छात्रों को आर्मी ऑफिसर बनने की पूरी प्रक्रिया बताई और कहा कि अभी से वह आर्मी में ऑफिसर बनने के लिए तैयारियां कर लें।
विज्ञापन

बास्केटबाल टीम के सदस्य पुरस्कृत
बास्केटबाल प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम रही टीम के सदस्यों अभिराज सिंह, सुकेटू भांगड़ा, अभव भनोट, जयदीप सिंह, धर्मेश सिंह, परमवीर सिंह, नमन घामटा, लक्ष चौहान, पृथ्वीराज सिंह, अक्षत गुप्ता, अचित कपूर और भाविक वर्र्मा को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें