फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: तपती धूप में खड़े होकर बुजुर्गों ने सरकार से की पेंशन की मांग

Wed, 10 Aug 2022 06:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पुलिस की ओर से की गई बैरिकेडिंग के सामने बुजुर्ग नारेबाजी करते रहे। पुलिस कर्मियों ने भी बुजुर्गों के प्रति नरमी दिखाई।
विज्ञापन
आक्रोश रैली निकालते बुजुर्ग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तपती धूप में हाथों में पोस्टर लिए बुधवार को प्रदेशभर से आए बुजुर्गों ने सरकार से पेंशन की मांग की। कारपोरेटिव सेक्टर रिटायरी कोआर्डिनेशन कमेटी हिमाचल प्रदेश के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में बुजुर्ग सुबह करीब 11:30 बजे पुराने बस अड्डे के पास पंचायत भवन परिसर में इकट्ठा हुए।

विज्ञापन


यहां से इन बुजुर्गों ने पुराने बस अड्डे से विंटर फील्ड, विक्ट्री टनल, बैंड स्टैंड, रेलवेे स्टेशन, 103 टनल होते हुए चौड़ा मैदान तक  आक्रोश रैली निकाली। 1:50 बजे बुजुर्ग चौड़ा मैदान पहुंचे। इसके बाद करीब 3:10 बजे तक नारेबाजी करते हुए विधानसभा घेराव किया। 

पुलिस की ओर से की गई बैरिकेडिंग के सामने बुजुर्ग नारेबाजी करते रहे। पुलिस कर्मियों ने भी बुजुर्गों के प्रति नरमी दिखाई। 3:15 बजे 8 लोगों को विधानसभा में मुख्यमंत्री के साथ बैठक के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन


कमेटी के चेयरमैन ठाकुर देवीलाल और जिला अध्यक्ष कमलेश शांडिल ने बताया कि जुलाई 2022 में उन्होंने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर प्रदेश के 20 निगमों और बोर्डों के हजारों कर्मियों को पेंशन देने की मांग उठाई थी। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में पेंशन बहाल करने का वादा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें